नाना के घर गये बालक की नदी में डूबने से मौत

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गैरकी पंचायत के खिखिरमानी घाट पर नहाने के दौरान रविवार को गहरे पानी में चले जाने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जोकीहाट. थाना क्षेत्र गैरकी पंचायत के खिखिरमानी घाट पर नहाने के दौरान रविवार को गहरे पानी में चले जाने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने बालक को मृत अवस्था में बरामद किया. मृत बालक का नाम निदा, पिता ग़ालिब रसीद, ग्राम श्यामपुर, थाना पलासी का रहने वाला था. जो अपने नानी के घर बगडहरा मेहमानी गया था. शनिवार करीब 03 बजे की घटना है. एसडीआरएफ टीम घटना के दूसरे दिन रविवार की शाम गोगरा घाट के समीप 24 घंटे के बाद शव को बरामद किया. मौके पर जोकीहाट पुलिस मौजूद थे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के निर्देश पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. गांव में मातम पसरा है. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन