धूमधाम से मनाया जायेगा ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 9:28 PM
कई जिलों से आयेंगे संत महात्मा
परवाहा. श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज का 138 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सत्संग कमेटी के सदस्यों ने बैठक आयोजित किया. कमेटी के अध्यक्ष डॉ दयानंद राउत ने बताया कि 27 फरवरी शुक्रवार को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इस समारोह में सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, फारबिसगंज, अररिया व नेपाल से भी संत महात्मा का आगमन होगा. कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ होगा. जिसमें संगीतांजनी, मातृ सम्मेलन, युवा सम्मेलन व धर्मसभा का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. समारोह को सफल बनाने के लिए जगह-जगह तोरण द्वार आदि लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










