होल्डिंग टैक्स में राहत, ऑफलाइन कटेगा रसीद
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 Feb 2026 9:54 PM
नप की सामान्य बैठक में लिये कई निर्णय
फारबिसगंज. नगर परिषद के सामान्य बैठक में 15 एजेंडा पर चर्चा की गयी व प्रस्ताव लिया गया. मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि पूर्व की तरह ही होल्डिंग टैक्स का रसीद ऑफलाइन कटेगा और सरकार के निर्देश के आलोक में जिसका ब्याज बाकी है, उसे ब्याज नहीं लगेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग अपना होल्डिंग टैक्स कटा लें और ब्याज में छूट का लाभ लें. मुख्य पार्षद ने कहा कि कर संग्रहकर्ताओं का अब मनमानी नहीं चलेगा और नप बोर्ड कर संग्रहकर्ताओं के मनमानी को नहीं सहेगा. बैठक में सायरा नगर में पार्क निर्माण, कुत्ता वाहन खरीदने, डिस्प्ले बोर्ड लगाने, आईसीसीसी के निर्माण के स्वीकृति सहित अन्य एजेंडा पर चर्चा की गई. बैठक में उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप ईओ के अनुपस्थिति में प्रभारी ईओ सह नगर प्रबंधक शशि आनंद, नप सशक्त स्थायी समिति सदस्य मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश और अन्य नगर पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










