मध्यस्थता केंद्र का जिला जज ने किया निरीक्षण

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 8:40 PM

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

विज्ञापन

अररिया. गुरुवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने मध्यस्थता केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मध्यस्थता केंद्र के सभी कमरों का बारीकियों से निरीक्षण किया व कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिला जज के साथ फैमिली जज अविनाश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम (एडीजे 01) मनोज कुमार तिवारी, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम 01 अविनाश कुमार भी मौजूद थे. औचक निरीक्षण के दौरान जिला जज ने मध्यस्थता केंद्र में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ बातचीत की और उन्हें कई सफल मध्यस्थता करने के लिए कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किए. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 की शुरुआत 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च 2026 तक चलता रहेगा. इस बीच पक्षकार अपने न्यायालीय मामलों का शीघ्र, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करा रहे हैं. ………… सड़क हादसे में महिला सहित पांच घायल, दो रेफर अररिया.अलग-अलग मार्गों पर गुरूवार को बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से गैयारी के अशहाब, अबू तालिम, रामपुर मोहनपुर की ज्योति कुमारी, आशिष सिंह घायल हो गये. पूर्णिया रेफर में माला देवी व अशहाब शामिल है. शेष का इलाज डॉ अविनाश कुमार की देखरेख में सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन