अनुमंडल अस्पताल में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 8:56 PM
विधानसभा में विधायक ने रखी अपनी बात
फारबिसगंज.फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग विधानसभा में विधायक मनोज विश्वास ने रखी. विधायक मनोज विश्वास ने गुरुवार को बिहार विधानसभा सत्र के दौरान फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की है. विधायक ने सदन में कहा कि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं आपातकालीन परिस्थितियों में घायल मरीजों की संख्या बढ़ रही है. फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय होकर एनएच 27 गुजरता है. लेकिन अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था नहीं है. इसलिए गंभीर रूप से घायल मरीजों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाता है. जिससे रास्ते में ही कई मरीजों की जान चली जाती है. इसलिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में ट्रामा सेंटर खोलने की अत्यंत आवश्यकता है. ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपातकाल स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध हो सकें. फारबिसगंज स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों की जांच की व्यवस्था हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










