पटरी के बगल से युवक का शव बरामद

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Mar 2026 8:32 PM

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के भदेश्वर स्थित गुरुवार की संध्या भद्रेश्वर रेलवे पटरी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा में पड़ा मिला. युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी मौत किसी हादसे या गंभीर चोट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश और मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन