जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए मदद

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड के वीरनगर पूरब पंचायत के छर्रापट्टी गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बयादगार मरहूम समसुद्दुहा साहब की याद में शदका-ए-जारिया की नीयत से आयोजित किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी व वर्ल्ड पीस हार्मनी के असलम बेग उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इंसानियत की खिदमत के लिए ही खुदा ने इंसान को इस धरती पर भेजा है. प्रत्येक व्यक्ति को मानवता व सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए. कार्यक्रम का आयोजन ईडन वेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा किया गया. बताया कि ट्रस्ट बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड के मौसम के दौरान जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण का कार्य करता रहा है. इसी क्रम में आज भरगामा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में यह सेवा कार्य किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन