भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2025 8:21 PM

विज्ञापन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

विज्ञापन

-26-प्रतिनिधि, परवाहा

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज में तिरंगा यात्रा निकाली. यह तिरंगा यात्रा रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावती नगर से निकलकर शिक्षक कॉलोनी, गांधी चौक, पुरानी हाट होते हुए रानीगंज थाना तक गयी. इसके बाद वापस काली मंदिर चौक होते हुए गायत्री मंदिर तक गयी. तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, मंटू पूर्वे, राजकुमार साह, आजाद जायसवाल,जिप सदस्य अमन राज, गीत गोविंद महतो, चुन्नू चौधरी, मिथिलेश ऋषिदेव, परमानंद मल्लिक आदि शामिल थे.

——–

गीतवास में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

परवाहा. रविवार को रानीगंज प्रखंडक्षेत्र के गीतवास में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में विभिन्न समूह के सैकड़ों जीविका दीदी ने भाग लिया. कार्यक्रम में जीविका समूह की दीदियों ने अपने अपने जनकल्याणकारी समस्याओं को रखा व सरकार से जल्द समस्याओं की निदान करने की मांग किया. जन संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया. साथ हीं जीविका दीदियों के विकास योजनाओं की उपलब्धि को दिखाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन