भाजपा 14 से 20 अप्रैल तक मनायेगी आंबेडकर जयंती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Apr 2026 6:33 PM
बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर की चर्चा
फारबिसगंज. खबासपुर मंडल भाजपा की एक बैठक अम्हारा में महामंत्री नरेश चौधरी के आवास पर आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने की. बैठक में संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक का मुख्य विषय 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मंडल के सभी बूथों पर डॉ आंबेडकर की जयंती मनाएगी जायेगी. इस मौके पर विभिन्न जनसेवा कार्यों का आयोजन किया जायेगा. जिनमें जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता अभियान, तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे. साथ ही बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र दास, नरेश चौधरी, धर्मेंद्र साह, धर्मानंद मंडल, विवेकानंद शर्मा, प्रवीण झा, बिनोद पायक, जितेंद्र वर्मा, अनमोल चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










