निर्धारित लक्ष्य के प्रति संवेदनशील रहें : डीएम
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 7:29 PM
डीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में संस्थागत प्रसव संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. इसके साथ साथ नॉन कम्युनिकेबल डिजीज, भव्या, परिवार नियोजन कार्यक्रम व बाल स्वास्थ्य खासकर एसएनसीयू कार्यक्रम की मजबूती को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये. सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सफल संचालन को लेकर कारगर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रसव व बंध्याकरण संबधी उपलब्धि की सराहना की गयी. बैठक में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोइज, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










