बाल विवाह के खिलाफ चलाया अभियान
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 Jun 2025 7:09 PM
बाल विवाह सभ्य समाज के लिए कलंक
नरपतगंज. बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरुओं के साथ जनसंवाद, बैठक, जागरूकता महाअभियान का आयोजन रविवार को घूरना थाना में किया गया. यह कार्यक्रम जिला पुलिस अररिया व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वावधान में की गयी. थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम में मौलवी, पंडित व आमजनों सहित जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया. जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक पंचायत में बाल विवाह से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराने, जागरूकता अभियान चलाने सहित अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. वहीं बताया कि पंडित व मौलवी से बाल विवाह जैसी कुरीतियों से लोगों को अवगत कराने की अपील की. जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के तत्वावधान में बच्चों के अधिकार व न्याय दिलाने को लेकर अररिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने का संकल्प व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 10
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










