जनगणना में लापरवाही से त्रुटि से बचें

प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
फारबिसगंज. भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभा भवन सहित कुल छह स्थानों पर प्रखंड स्तरीय प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, उप प्रमुख हसीब उर्ररहमान उर्फ हसीब खान, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया. प्रखंड प्रमुख ने उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. सभी प्रगणक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, के साथ करें. उन्होंने आगे कहा कि जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करते समय लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करना जरूरी है, जिससे वे सही जानकारी देने में सहयोग करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि से बचने की अपील की. इस मौके पर प्रखंड नाजिर सूरज कुमार, प्रशिक्षक शंभु नाथ निराला,अजय कुमार जायसवाल, विजय शंकर कश्यप, नरेश प्रसाद साह, मो एहतसाम, कुमोद कुमार झा,राकेश कुमार, शाद इकराम, मो मेराजुल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




