पदाधिकारी के आश्वासन के बाद चिकित्सक व कर्मी काम पर वापस लौटने को हुए राजी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Apr 2026 7:53 PM
प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
फारबिसगंज. उपद्रवियों द्वारा गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में तोड़-फोड़ किये जाने व घटना के बाद चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य से अलग रहने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बाधित रहने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली. एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, डीपीएम संतोष कुमार, एसडीओ अभय कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष मनोज कुमार व डॉ अजय कुमार सिंह ने घटना के समय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं से बारी बारी से घटना के संदर्भ में जानकारी ली. कहा किसी प्रकार उनलोगों ने अपनी जान बचायी है. ऐसे में काम कैसे कर पायेंगे. अस्पताल में समुचित सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग रखी. जबकि एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की एक छात्रा ने अस्पताल में एलार्म सिस्टम लगाने की मांग की यदि कभी ऐसी घटना हो तो एलार्म बजाने से दूसरे व तीसरे तल्ले पर ड्यूटी कर रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सचेत हो सकें. बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने उनलोगों से कहा कि वे लगातार अस्पताल आते रहेंगे. सुरक्षा का समुचित व्यवस्था होगा. उपद्रवियों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. कहा कि हमलोग समाज में बहुत सम्मानित हैं. अपनी जिम्मेवारी को हमें समझना है. काम पर लौटना है. जबकि एसडीओ अभय कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों को आश्वासन दिया. एसडीपीओ ने कहा कि स्थानीय थाना का पुलिस गश्ती व टाइगर मोबाइल लगातार अस्पताल पहुंचते रहेंगे. साथ ही अस्पताल में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा मुहैया कराया जायेगा. तोड़ फोड़ मामले में लिखित आवेदन देने व उपद्रवियों के कड़ी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटने की बातें कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










