25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Mar 2026 7:33 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुआड़ी पुलिस ने नेपाल की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को 25 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल की तरफ से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है. मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम तैयार कर उक्त स्थल पर गया, तो देखा कि एक व्यक्ति हाथ में कोई सामान लेकर आ रहा है. जिसे पुलिस बल के सहयोग से कब्जे में लिया गया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के गैलन में रखी 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. इस मामले में सिकटी थाना क्षेत्र के डैनीयां वार्ड संख्या 05 निवासी संजीत कुमार पिता मिथिलेश बहरदार को गिरफ्तार कर लिया. जहां से स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. — विलुप्त हो रही गौरैया का संरक्षण जरूरी कुर्साकांटा. भारत सरकार के निर्देश के आलोक में विलुप्त हो रही गौरैया सहित अन्य पशु पक्षियों के संरक्षण को लेकर एसएसबी 56वीं बीओपी डूबा टोला बटराहा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर ग्रामीणों को विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी. एसएसबी 56वीं बीओपी डूबा टोला बटराहा के एएसआइ जीडी बप्पादित्या चक्रवर्ती ने बताया कि विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत 20 मार्च 2010 को घटती गौरैया की आबादी के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने व इसे लेकर आमजनों को जागरूक करने को लेकर किया गया. बताया कि हर घर के आंगन की चहचहाहट व बचपन की यादें हैं गौरैया. आज यह कहीं दिखती है कहीं वह भी नहीं. लेकिन सच है कि कई इलाकों से गायब हो चुकी है. बैठक में ग्रामीणों को विलुप्त हो रही गौरैया जैसी नन्ही चिड़िया को संरक्षित करने का संकल्प लेने की बात कही. नन्हे पंखों वाली हमारे इन मित्रों को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है. आवासीय संकट से उबारने व अंडे देने के लिए कृत्रिम घोंसले लगाएं ताकि उन्हें सुरक्षित संतति विस्तार के लिए स्थान मिल सके. अपने बगीचे में फलदार व देसी पेड़-पौधे लगाएं जो कीड़ों को आकर्षित करे, जो गौरैया के बच्चों का मुख्य आहार होता है. बैठक में एसएसबी के अधिकारी जवान के साथ सीमावर्ती गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. 32

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन