1.259 ग्राम साेने के जेवरात व साढ़े 29 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
1.259 ग्राम साेने के जेवरात व साढ़े 29 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

जिस मालिक के घर करता था काम उसी के घर में किया हाथ साफ

विज्ञापन

बंगाल चुनाव के मद्देनजर लगायी गयी चौकसी में पुलिस को मिली सफलता

दिल्ली पुलिस भी पहुंची अररिया, आरोपित को पकड़ कर ले जाना चाहती है दिल्ली

अररिया. नगर थाना क्षेत्र ने गुप्त सूचना के आधार पर गत बुधवार को थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड से सोने की बिस्किट, करोड़ों रुपये के सोने-चांदी का आभूषण सहित कई देशों की करेंसी व लाखों रुपये के भारतीय रुपये के साथ पश्चिम बंगाल निवासी को गिरफ्तार किया है. वह सारा माल तीन ट्रॉली बैग में भरकर अररिया बस स्टैंड से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में था. तीनों ट्रॉली बैग में भरा करोड़ों रुपये के आभूषण व करेंसी दिल्ली स्थित एक मकान से चोरी कर फरार हो गया था. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड से गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत चोपरा थाना स्थित माधोबिट्टा बुटीझड़ी निवासी अख्तर अली पिता जमीरउद्दीन को संदिग्ध गतिविधि में पाया गया. जिसमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व के साथ नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व अन्य एसआई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए युवक से कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसके ट्रॉली बैग को खोला. जिसमें करोड़ों रुपये के बेशकीमती आभूषण व कई देशों की करेंसी बरामद हुए. इस छापेमारी में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक, पुअनि जितेंद्र प्रसाद, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि राजन कुमार सहित डीआइयू शाखा अररिया की विशेष टीम शामिल थे.

दिल्ली में जिस मालिक के घर करता था काम उसी के घर में किया हाथ साफ

मामले में एसपी ने बताया कि दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुण ठकराल के घर से उनके व परिवार के सदस्य की अनुपस्थिति में आरोपित अख्तर अली सारा माल लेकर दिल्ली से अररिया बस के माध्यम से पहुंचकर पश्चिम बंगाल अपने घर जाने की फिराक में था. इसी दौरान धर दबोचा गया. एसपी ने बताया कि दिल्ली निवासी अरुण ठकराल के घर नौकर था. इसी दौरान अरुण ठकराल के मकान मालिक व उनके परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति में घर में रखे सोने-चांदी का जेवरात व नकद रुपये सहित अन्य सामानों की चोरी कर दिल्ली से फरार हो गया.

पुलिस ने की कड़ायी, तो उगले राज

गुप्त सूचना के आधार पर अररिया बस स्टैंड के पास एक युवक को तीन ट्रॉली बैग व कंधे पर बैग रखे हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने जब कड़ाई से युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली में मकान मालिक अरुण ठकराल के घर में नौकरी करता था. उनके घर से उनके गैर मौजूदगी में युवक ने सोने, चांदी का जेवरात, मोबाइल व अन्य सामानों का चोरी करने की बात को स्वीकार की. चोरी के सामानों के साथ अपने घर पश्चिम बंगाल जा रहा था. मामले में नगर थाना कांड संख्या 192/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इधर नगर थाना में आधा दर्जन से ज्यादा दिल्ली पुलिस को भी देखा गया है. जो गिरफ्तार युवक चोर को दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र ले जाने पहुंचे हैं.

गिरफ्तार युवक के पास से बरामद सामानदिल्ली से चोरी कर पश्चिम बंगाल जा रहे गिरफ्तार युवक के पास से चोरी के सामान में तीन ट्रॉली बैग, सोने का एक बिस्किट वजन 689 ग्राम, कई सोने के आभूषण वजन 570 ग्राम, चांदी के आभूषण वजन 670 ग्राम, लाखों रुपये की एक रालेक्स घड़ी, 29 लाख 76 हजार 540 रुपये भारतीय रुपये, विभिन्न देशों के डॉलर, पाउंड, यूरो, दिनार व अन्य विदेशी करेंसी, दर्जनों एंड्रॉयड मोबाइल सहित अन्य सामान की बरामद की गयी है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन