हार्ट अटैक से एएनएम का निधन, जाया शोक

निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक
अररिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया में कार्यरत एएनएम कल्पना कुमारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पर स्वास्थ्य पदाधिकारियों में शोक है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने शोक सभा कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया. कल्पना कुमारी पीएचसी में कार्यरत थी. इसी दौरान शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. पीएचसी प्रभारी डॉ प्रह्लाद कुमार निराला ने बताया की एएनएम कल्पना कुमारी बहुत ही सरल स्वभाव की थी. जिस कारण उनको सभी स्वास्थ्य कर्मी से काफी लगाव था. अपने काम की प्रति काफी सक्रिय रहती थीं. वहीं पीएचसी के प्रबंधक मो खतीब व बीएचएम डोली कुमारी ने बताया कि कल्पना कुमारी का निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति पहुंची है. उनका निधन होने से पूरे स्वास्थ्य विभाग में शोक का लहर है. वहीं सत्यप्रकाश, जय झा, केशर इमाम, रेखा, सरीता, वेद प्रकाश, मौसम, आनामिका, इसराइल, युनुस, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




