शिव गुरु महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Mar 2026 7:11 PM
गुरु बनाने का दिया संदेश
परवाहा. रानीगंज प्रखंड के पचीरा पंचायत स्थित कोसी कॉलोनी कमलपुर में रविवार को प्रातः 11 बजे से संध्या 05 बजे तक एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिव गुरु भाई-बहनों ने जनमानस को आइये भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं का संदेश दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहरसा के परमेश्वर राय उपस्थित थे. वहीं कुर्साकांटा के देवी लाल महतो, सिकटी के अवधेश मंडल, संतोष झा, विश्वनाथ भगत, प्रकाश झा, जयंत चौधरी, आभा झा, अरुण पूर्वे, नवाब झा सहित अन्य शिव शिष्यों ने अपने-अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया. प्रवचन के दौरान शिव शिष्य हरिंद्रानंद ने कहा कि तंत्र का वास्तविक अर्थ शिव व भगवती के प्रति व्यक्ति के मन में प्रेम व समर्पण का स्थिर होना है. उन्होंने बताया कि गुरु द्वारा कही गई बात ही मंत्र है .व नमः शिवाय शिव शिष्यता का मूल मंत्र है. इसके जाप से मन को शांति मिलती है व व्यक्ति का मन गुरु के प्रति समर्पित रहता है. उन्होंने आगे कहा कि बिना गुरु के न जप संभव है, न तप, न योग व न हीं दान का सही फल प्राप्त होता है. जीवन में गुरु की अनिवार्यता बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु हीं हमें सही मार्ग दिखाते हैं व जीवन को सार्थक बनाते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव महोत्सव कमलपुर कमेटी के अध्यक्ष रामानंद सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार झा, सचिव शंभू सिंह, उपसचिव विष्णुदेव राम, कोषाध्यक्ष भगवत सिंह, उप कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यों सहित सैंकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










