ARARIA : आगामी 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए बीडीओ परवेज आलम ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में सिकटी के सभी 14 पंचायतों के मुखिया, कई विभाग के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

सिकटी, अररिया से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट :

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिककारी सिकटी परवेज आलम ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में सिकटी के सभी 14 पंचायतों के मुखिया, कई विभाग के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.बैठक का मुख्य उद्देश्य “सहयोग शिविर ” को सफल बनाना है, जो 19 मई 2026 से सिकटी के सभी पंचायतों में हर महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाले लाभुकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे व जरूरतमंदों को तत्काल लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे. 19 मई को आमगाछी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जाएगा. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके. इसके लिए जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई. वहीं अधिकारियों ने भरोसा जताया कि समन्वय व सक्रिय भागीदारी से सहयोग शिविर सफल होगा.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन