तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली बच्ची की जान

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Apr 2026 9:06 PM

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा अस्पताल

विज्ञापन

भरगामा. थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या 08 में शिवचंद्र कुमार साह की पुत्री आठ वर्षीय पुत्री पायल कुमारी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक ने बच्ची को कुचल दिया. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक दोनों बाइक सवार मौके पर से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीण रूपेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पायल कुमारी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान पूर्व विधायक के घर की ओर जाने वाली सड़क से तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को कुचल दिया. बाइक लेकर दोनों युवक मौके पर से फरार हो गया. बच्ची को छटपटाते देखकर परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गयी. बताया कि शिवचंद्र कुमार साह को पांच पुत्री व एक पुत्र है. जबकि पायल कुमारी सबसे छोटी पुत्री थी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन