आग से एक दर्जन घर जले, तीन लाख का नुकसान

खुले में रहने को विवश हुए लोग
18- प्रतिनिधि, पलासी
प्रखंड के चौरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में आग लगने से एक दर्जन घर जल गये. घर में रखे अनाज, कपड़ा, जेवर-जेवरात, फर्नीचर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगलगी पीड़ित परिवारों में जरनिगार, सज्जाद,पलानू, आजम,हैदर, अहमद,नाजीम,आविद शामिल हैं. पीड़ित परिवारों ने बताया कि रविवार को समय करीब साढ़े चार बजे अचानक घर में आग लग गयी. स्थानीय ग्रामीणों व अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सका.————
सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग
फारबिसगंज. फारबिसगंज- मझुआ सड़क स्थित हवाई अड्डा के समीप सड़क पर हटिया लगने से हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न रहती है. पूर्वी इलाके का एक मात्र महत्वपूर्ण सड़क होने के नाते बड़े पैमाने पर इस सड़क मार्ग से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. सड़क किनारे हटिया लगने से बड़े वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन से मांग की है की अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाये. सबसे अधिक परेशानियां शाम के समय होती सड़क किनारे हटिया लगने से हमेशा जाम लगना आम बात हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










