आग लगने से चार घर जले

Updated:
विज्ञापन

आग लगने से चार घर जलेलगभग दो लाख की संपत्ति राख फोटो:5- आग बुझाते ग्रामीण नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 व 12 में शुक्रवार को अलग-अलग हुए अग्निकांड में चार परिवार का चार घर जल कर राख हो गया. इसमें लगभग दो लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा […]

विज्ञापन

आग लगने से चार घर जलेलगभग दो लाख की संपत्ति राख फोटो:5- आग बुझाते ग्रामीण नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 व 12 में शुक्रवार को अलग-अलग हुए अग्निकांड में चार परिवार का चार घर जल कर राख हो गया. इसमें लगभग दो लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को बड़हरा वार्ड 12 में अचानक आग लगने से विनोद यादव, पहाड़ी यादव, महेश्वरी यादव का एक-एक घर सहित तीन घर जल कर राख हो गया. घर में रखा अनाज, वस्त्र, जेवरात सहित लगभग दो लाख का संपत्ति देखते ही देखते राख हो गया. बड़हरा वार्ड संख्या 11 में जगदीश यादव पिता स्व रबी यादव का एक घर जल गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ दयाशंकर तिवारी, थानाध्यक्ष पीके प्रवीण जानकारी ली. पीड़ि परिवार से पूछताछ के बाद सीओ श्री तिवारी ने बताया कि पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन