ePaper

नाबालिग के साथ गैंग रेप, गेहूं के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Updated at : 07 Apr 2016 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ गैंग रेप, गेहूं के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

अररिया : जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जिले के डम्हैली वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक 14 वर्षीया नाबालिग लड़की को पहले अपराधियों ने उठा लेने की धमकी दी और उसके बाद वह एक दिन लापता हो गयी. गायब लड़की का शव गेहूं […]

विज्ञापन

अररिया : जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जिले के डम्हैली वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक 14 वर्षीया नाबालिग लड़की को पहले अपराधियों ने उठा लेने की धमकी दी और उसके बाद वह एक दिन लापता हो गयी. गायब लड़की का शव गेहूं के खेत से क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है.

2 अप्रैल को गायब हुई थी लड़की

परिजनों की माने तो लड़की दो अप्रैल को गांव से निकली उसके बाद लौटी नहीं. परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी क्रम में परिजन लड़की को खोज रहे थे तभी उसका शव, खून से सने उसके कपड़े और कंगन गेहूं के खेत में बरामद हुआ है. नाबालिग के पिता का कहना है कि गांव के ही तीन दबंग युवक उसे परेशान करते थे और उठा लेने की धमकी देते थे. कई बार उन्होंने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी.

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वहीं पुलिस ने कहा है कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. जिले के डीएसपी ने बताया है कि उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. उसके लिये विशेष टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन