बिहार : अररिया में दारोगा से मांगी 5 लाख की रंगदारी

Updated at : 01 Feb 2016 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : अररिया में दारोगा से मांगी 5 लाख की रंगदारी

अररिया : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने अब पुलिसकर्मियों से भी रंगदारी मांगना शुरू कर दिया है. रंगदारी मांगने का ताजा मामला राज्य के अररिया से प्रकाश में आया है. जहां अपराधियों ने नगर थाना के सब इंस्पेक्टर मैनेजर राय से फोन पर पांच लाख की रंगदारी की मांग की है. बेखौफ अपराधियों ने दारोगा […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने अब पुलिसकर्मियों से भी रंगदारी मांगना शुरू कर दिया है. रंगदारी मांगने का ताजा मामला राज्य के अररिया से प्रकाश में आया है. जहां अपराधियों ने नगर थाना के सब इंस्पेक्टर मैनेजर राय से फोन पर पांच लाख की रंगदारी की मांग की है.

बेखौफ अपराधियों ने दारोगा सेपांच लाख की रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. गौर हो कि इससे पहले राज्य में कई जगहों से पुलिस बल के जवानों पर हमले की खबरें भी आचुकी है. हालांकि पुलिस के अधिकारी से रंगदारी मांगे जाने का यह पहला मामला प्रकाश में अाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन