थाना में चौकीदारी परेड का आयोजन

परेड में इंस्पेक्टर ने चौकीदार को दिये कई निर्देश
परवाहा. रविवार को रानीगंज थाना परिसर के सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. परेड में चौकीदारों को थाना क्षेत्र के दागी सक्रिय अपराध कर्मी, जेल से छुटे अपराधी, गांजा, शराब, स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के कारोबार में शामिल व्यक्ति के बारे में आवश्यक पूछताछ की गयी. सूचना संग्रह कर ससमय थानाध्यक्ष को बताने का निर्देश दिया. ताकि गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके. साथ ही चौकीदारों को नेम प्लेट लगाने, एक तरह पोशाक में चौकीदारी परेड में शामिल होने, एक तरह का टोपी लगाने सही यूनिफॉर्म के साथ चौकीदार परेड में शामिल होने का निर्देश दिया गया. चौकीदार परेड के मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अजय पासवान,चौकीदार सत्यनारायण पासवान,प्रमोद यादव, बिपिन मंडल, दशरथ मंडल,संजय पासवान,तारणी पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










