सड़क हादसे में पूर्व प्रमुख के पुत्र की मौत से शोक

पैतृक गांव भगवानपुर में छाया मातम
जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड के पूर्व प्रमुख अब्दुल कैयूम, ग्राम भगवानपुर का छोटा बेटा अलमाश (उम्र 20) की इलाज के क्रम में रविवार की सुबह मौत हो गयी. अलमाश शनिवार को मोटरसाइकिल से रानीगंज जा रहा था. इस दौरान रानीगंज से पहले डाकबंगला चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया. खून से लथपथ युवा को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया. लेकिन नाजुक हालत को देखकर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान अलमाश ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भगवानपुर में मातम छा गया. शव के गांव पहुंचते ही वातावरण पूरी तरह गमगीन हो गया. पिता कैयूम व उनकी मां शबाना परवीन बेटे की मौत की खबर से बदहवास थे. पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने घटना पर शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उपर वाला इस कठिन हालात में पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. बेटे की मौत किसी भी माता पिता के लिये दुखदायी होता है. दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया मेराज आलम, नाजिम हुसैन, जोकीहाट मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर, समाजसेवी मोहनलाल यादव, बबलू झा, पूर्व मुखिया प्रदीप यादव, पैक्स चैयरमेन मो. आशिक, शहजाद आलम, पंसस तालिब हसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं. रविवार को स्थानीय कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों शामिल हुए. अलमाश के निधन से भगवानपुर पंचायत सहित पूरे जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में शोक व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










