दिल्ली में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
परवाहा. बौसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के डोरयारे वार्ड संख्या 06 निवासी 28 वर्षीय विजय राम पिता उपेंद्र राम की दिल्ली में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गयी. दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. रविवार को गांव के अन्य मजदूर एंबुलेंस से शव लेकर डोरियारे पहुंचे. शव गांव पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है. जानकारी के अनुसार विजय राम करीब छह-सात महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली गया था. वह वहां चौक-चौराहों पर जूता-पॉलिश का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बताया जाता है कि उसके साथियों ने घर पर सूचना दी थी कि विजय पिछले तीन दिनों से कमरे पर नहीं लौट रहा था व लापता था. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उसका शव सड़क किनारे मिला. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया व शव परिजनों को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि विजय अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था.उसकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई सूचना बौंसी पुलिस को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










