450 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Sep 2025 7:07 PM
सिकटी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान की कार्रवाई
सिकटी. सिकटी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 450 बोतल नेपाली शराब जब्त कर थाना लाया. वहीं तस्कर अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से सैदाबाद कॉलोनी के रास्ते से तीन व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसने की ताक में है. सूचना के सत्यापन के लिए उक्त स्थान पर पहुंचे. पुलिस वाहन को देखते ही तीनों तस्कर बोरा फेंककर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस बल के सहयोग से बोरा की तलाशी ली गयी. इस दौरान 450 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










