अरेलाल पासवान हत्याकांड में पत्नी के आवेदन पर 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Apr 2026 8:37 PM

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

विज्ञापन

परवाहा. शनिवार की देर संध्या बौंसी थाना क्षेत्र के भवानीनगर अररिया टोला वार्ड संख्या पांच में गोली मारकर आरेलाल पासवान (32) पिता धीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद परिजनों में डर का माहौल है. हत्या को लेकर मृतक आरेलाल पासवान की पत्नी निपुर देवी ने बताया कि मेरे पति गांव के ही आटा चक्की मिल से धान कूटाकर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में ही रंजीत पासवान उर्फ बबलू पासवान ने अपने घर के सामने ही घेरकर गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया. घटना को लेकर रंजीत पासवान,दिनेश पासवान,विलास पासवान, शुक्कल पासवान,रामेश्वर पासवान,पिंटू पासवान सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक की पत्नी ने आवेदन में बताया है कि मेरे पति जब आटा-चक्की मिल से घर लौट रहे थे, तो इसी क्रम में आरोपितों ने अपने घर के समीप मेरे पति को घेरकर गाली -गलौ करने लगे इसी क्रम में मेरे पति को गोली मारकर हत्या कर दी. इधर बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक के पत्नी के आवेदन पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन