15 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Apr 2026 6:58 PM
लोगों ने शांतिपूर्वक किया नामांकन
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए एक व प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन रहटमीना पंचायत से अध्यक्ष पद पर कालेश्वर मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकि प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद को लेकर रहटमीना पंचायत से अनुसूचित जाति जन जाति से एक, अति पिछड़ा वर्ग से एक, पिछड़ा वर्ग से एक, सामान्य वर्ग से चार सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं कुर्साकांटा पंचायत से पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में अतिपिछड़ा वर्ग से एक तो पिछड़ा वर्ग से एक, अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग से एक व सामान्य वर्ग से 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर काउंटर पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों में कमलेश झा, विकास कुमार सिंह,मनोज राम, कार्तिकचंद ऋषिदेव, मिथुन आनंद सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










