मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर, घायल

Updated at : 21 Feb 2020 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर, घायल

अररिया : अररिया-रानीगंज मार्ग पर रेलवे गुमटी के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक चालक को टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बोसी बसेटी निवासी सत्यम कुमारी जयप्रकाश नगर स्कूल से […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया-रानीगंज मार्ग पर रेलवे गुमटी के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक चालक को टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बोसी बसेटी निवासी सत्यम कुमारी जयप्रकाश नगर स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने भाई प्रिंस कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान रेलवे गुमटी के समीप एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार आने की बात कही है. छात्रा का भाई प्रिंस कुमार भी चोटिल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन