अपने ही घर में बेगाना पुलवामा में तैनात जवान, परिवार को सिर छिपाने की जगह नहीं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 8:15 PM
अररिया : पति देश की सेवा में पुलवामा में तैनात है. पत्नी बिहार पुलिस की सेवा में है. दोनों की तकलीफ अपने ही घर में सिर ना छिपा सकने की है. परिवार अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है. सारा मामला अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड के मटियारी मौजा […]
अररिया : पति देश की सेवा में पुलवामा में तैनात है. पत्नी बिहार पुलिस की सेवा में है. दोनों की तकलीफ अपने ही घर में सिर ना छिपा सकने की है. परिवार अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है. सारा मामला अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड के मटियारी मौजा का है. सीआरपीएफ जवान सूरज कुमार राय कश्मीर के पुलवामा में तैनात है. उनकी पत्नी कविता राय मधुबनी जिले के फुलपरास थाने में सिपाही के पद पर तैनात है. दूसरी तरफ दंपत्ति और उनके बूढ़े माता-पिता को दबंग घर से बेघर करने में लगे हैं. मटियारी मौजा की जमीन की सूरज राय के पिता मदन राय ने रजिस्ट्री करायी थी. जब भी जवान का परिवार जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो दबंग मारपीट करने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










