ePaper

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 07 Mar 2026 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटिया तरीके से सड़क निर्माण का लगाया आरोप

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के मझुआ मंचायत के बरेवा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किये जा रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को चल रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों में पंसस प्रतिनिधि दिलीप मंडल, वार्ड सदस्य राकेश कुमार मंडल, सुनील विश्वास, कुंदन कुमार विश्वास, गोपी कुमार राम सहित अन्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गोपाल पुर मझुआ तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क निर्माण के क्रम में बरेवा वार्ड संख्या 07 में सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है. घटिया तरीके से सड़क निर्माण किया जा रहा है. जिसका वे सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. विरोध कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य काफी घटिया हो रहा है. सड़क के किनारे ना तो मिट्टी डाला जा रहा है व ना ही पानी पटाया जा रहा है. पूर्व से पीचिंग सड़क पर ही सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि विधायक मनोज विश्वास के घर के बगल के सड़क का निर्माण में इस प्रकार अनियमितता बरता जा रहा है तो अन्य ग्रामीण सड़क का क्या होगा. आज तक संबंधित संबंधित विभाग के कोई पदाधिकारी देखने तक नही आये हैं. आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन करने व काम को बंद करा देने की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कलानंद विश्वास,संजय विश्वास सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया व सड़क निर्माण कराया करा रहे संवेदक के लोगों को सड़क पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराये जाने की बातें कही जिसके बाद कार्य शुरू हुआ.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन