हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

नरपतगंज. फुलकाहा थाना के लक्ष्मीपुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक व्यक्ति की शनिवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों के द्वारा शव को घर लाया गया. सूचना पर पहुंचे फुलकाहा पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया. मृतक में पोसदहा पंचायत के मिर्जापुर वार्ड संख्या 02 निवासी 75 वर्षीय विशेश्वर यादव उर्फ वीसो यादव बताया है. जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम लक्ष्मीपुर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार विशेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नेपाल के बिराटनगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया. जहां पटना ले जाया गया. इलाज के दौरान उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन