अररिया जिले के सिकटी में डेढुआ सोहदी मध्य विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन, गौरी कुमारी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
गौरी के सचिव पद पर चयन के बाद माला पहनाकर समान्नित करती महिला | Prabhat Khabar Network
सिकटी प्रखंड के डेढुआ सोहदी राजकीय मध्य विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. गौरी कुमारी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया है, जो विद्यालय के विकास और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.
Araria News: अररिया जिले के सिकटी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय डेढुआ सोहदी में विद्यालय शिक्षा समिति (VSS) का पुनर्गठन बुधवार को संपन्न हुआ. शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित आमसभा में विभिन्न श्रेणियों से महिला सदस्यों का चयन किया गया और बाद में सर्वसम्मति से गौरी कुमारी को समिति का सचिव चुना गया. विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यालय प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई. चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न हुई.
शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुई आमसभा
विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए आयोजित आमसभा की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सह समन्वयक नरेश प्रसाद पासवान ने की.
पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षक विवेकानंद झा की उपस्थिति में संपन्न हुई, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से पूरी की जा सके.
महिला सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन
प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद पासवान ने बताया कि आमसभा में सभी श्रेणियों से दो-दो महिला सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.
इसके बाद चयनित सदस्यों की आपसी सहमति से समिति के सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया.
गौरी कुमारी बनीं सचिव
सभी चयनित सदस्यों की सहमति के बाद पर्यवेक्षक विवेकानंद झा ने गौरी कुमारी को विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव घोषित किया.
उनका चयन सर्वसम्मति से होने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की.
विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भूमिका होगी मजबूत
विद्यालय शिक्षा समिति का उद्देश्य विद्यालय संचालन, शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाओं और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना होता है.
स्थानीय लोगों का मानना है कि समिति के पुनर्गठन से विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा शिक्षा से जुड़े निर्णयों में समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी.
Araria News: कई शिक्षक और ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर शिक्षक जगदीश चौधरी, सुमन मिश्रा, अरुंधति कुमार, गीतांजलि कुमारी, मनोज भर्ती तथा ग्रामीण प्रदीप कुमार मंडल, नवोदय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.
उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यों में समिति की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय प्रताप सिंह
संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










