फारबिसगंज से दिल्ली के लिए रवाना हुए गौ सम्मान अभियान के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय होगी अगली रणनीति

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली रवाना होते बजरंग दल के कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज से दर्जनों गौभक्त दिल्ली में आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान की राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं. इस बैठक में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर रोक और संरक्षण कानून बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी.

विज्ञापन

Araria News: अररिया जिले के फारबिसगंज से दर्जनों गौभक्त देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए. यह बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जहां विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, देशभर में गौ हत्या पर रोक लगाने और गौ संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाने जैसे मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करेंगे.

विज्ञापन

फारबिसगंज से यह दल बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी के नेतृत्व में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. कार्यकर्ताओं ने इसे अभियान के अगले चरण की महत्वपूर्ण बैठक बताया.

दिल्ली बैठक में क्या होगी चर्चा

मनोज सोनी ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना, पूरे भारत में गौ हत्या पर रोक सुनिश्चित करना और गौ माता की देखरेख व पालन-पोषण के लिए मंत्रालय स्तर पर विशेष कानून बनवाना है.

उन्होंने कहा कि अब तक अभियान के तहत व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा चुका है और विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर ज्ञापन भी सौंपे गए हैं. दिल्ली की बैठक में इन प्रयासों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी.

हस्ताक्षर अभियान से दिल्ली बैठक तक

मनोज सोनी के अनुसार अभियान के पहले चरण में अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था. दूसरे चरण में जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया.

उन्होंने कहा कि देशभर के साधु-संतों के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है और अब इसे अगले चरण में ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

अररिया जिले से करीब 20 कार्यकर्ता होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि अररिया जिले से लगभग 20 कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे. बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय, जनजागरण अभियान और भविष्य की शांतिपूर्ण एवं कानूनी गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी.

आंदोलन जारी रखने की घोषणा

मनोज सोनी ने कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है.

Araria News: ये कार्यकर्ता हुए रवाना

दिल्ली रवाना होने वालों में शक्ति मंडल, विश्वजीत कुमार, राजकुमार सोनी, करण कर्मकार, सूरज कुमार, अजय पासवान, राजेंद्र मंडल, सुजीत कुमार, राजू कुमार, अभिजीत यादव, राहुल गुप्ता, अंकित शाह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Also Read: बांकीपुर में हार के बाद BJP में मंथन शुरू, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश कार्यालय, बंद कमरे में चल रही है बैठक

Also Read: मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन