1692 बोतल शराब समेत पिकअप जब्त, दो धराये
Updated at : 03 Jan 2020 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

ताराबाड़ी : बैरगाछी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भंगिया डायवर्सन के समीप जोकीहाट की ओर से अररिया की ओर शराब ले जा रही एक पिकअप को जब्त किया है. ओपीध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान भंगिया डायवर्सन के समीप सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस बीच […]
विज्ञापन
ताराबाड़ी : बैरगाछी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भंगिया डायवर्सन के समीप जोकीहाट की ओर से अररिया की ओर शराब ले जा रही एक पिकअप को जब्त किया है. ओपीध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान भंगिया डायवर्सन के समीप सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी.
इस बीच शब्जी से लदे पिकअप वाहन संख्या डब्लू बी 73 एफ 1725 को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो वाहन से अलग अलग ब्रांड के 71 कार्टन में बंद शराब बरामद की गयी. इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 1632 बोतल, किंग फिसर के 500 एमएल के 48 बोतल व ब्लेंडर प्राइस के 12 बोतल सहित कुल 1692 बोतल शराब बरामद की. पुलिस ने वाहन व शराब के साथ वाहन चालक व खलासी को मौके से गिरफ्तार कर ओपी लाया.
पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया इसकी डिलेवरी अररिया जीरोमाइल में देनी थी. गिरफ्तार चालक दार्जिलिंग जिले के माटीगड़ा थाना क्षेत्र के कलमजोते गांव के वीरेंद्र वर्मन के पुत्र अशोक वर्मन व खलासी इसी जिले के फसीदवा थाना क्षेत्र के विधाननगर निवासी विमलदास गुप्ता के पुत्र अंकितदास गुप्ता है.
ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले के जानकारी मिलने पर वाहन मालिक भी बैरगाछी चौक पर आया दुकानदार से पूछताछ के क्रम में उसकी भनक पुलिस को लग गयी. भनक लगते ही पुलिस ने बैरगाछी चौक पर पहुंच कर वाहन मालिक को गिरफ्तार किया. वाहन मालिक इन्द्रपल्ली निवासी विपुल गोष है. तीनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
35 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
सिकटी. एसएसबी 52वीं बटालियन के सिकटी बीओपी के जवानों ने नाका गश्ती के क्रम में गुरुवार अलसुबह साढ़े तीन बजे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पीलर संख्या 160 से दो सौ मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में एक व्यक्ति को 35 बोतल नेपाली शराब के साथ हिरासत में लेकर सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया.
प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया. आरोपित का नाम शुभम सादा पिता गुलाब चंद सादा निवासी सैदाबाद कालोनी वार्ड 13 है. इस बाबत सिकटी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सिकटी बीओपी के नाका कमांडर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के नशे में चार गिरफ्तार, भेजा जेल
नरपतगंज. नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर शराब पीकर हंगामा के दौरान चार शराबी को नशे के हालत में गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज भर्ती कराया.
जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. गिरफ्तार आरोपितों में विजय कुमार साह पिता अवधेश साह मधुरा, सनोज कुमार पिता सरयुग मंडल खबदह, रोनक कुमार यादव पिता प्रदीप यादव कन्हैली व गुड्डू यादव पिता गयानंद यादव शामिल हैं. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार
जोगबनी. भारतीय सीमा से सटे नेपाल की बखरी चौकी की टीम ने बुधवार शाम नशीली दवा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिला पुलिस कार्यालय मौरंग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या जोगबनी से नशीली दवा लेकर नेपाल आ रहे मौरंग जिले के सुंदर हरैचा नगरपालिका 04 के 21 वर्षीय साबिन कुमार चौधरी व 18 वर्षीय अजय चौधरी को नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा इनके पास से 13 पीस फेनारगन एंपुल, डाईजीपाम 13 पीस ब्रूफेनोरथिन 13 पीस व प्रोथामिन हाइड्रोक्लोराइड 13 एंपुल बरामद किया गया. गिरफ्तार दोनो युवकों को जिला पुलिस कार्यालय ले जाकर पुलिस अनुसंधान किया जा रहा है.
100 बोतल नेपाली व दो लीटर देसी शराब समेत दो गिरफ्तार, बाइक जब्त
फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी कर एक सौ बोतल नेपाली देसी शराब व दो लीटर देसी चुलाई शराब समेत एक बाइक जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सर्वप्रथम गुप्त सूचना के आधार पर मटियारी पंचायत के वार्ड पांच में छापेमारी कर एक सौ बोतल नेपाली देसी शराब जब्त करते हुए मटियारी वार्ड पांच निवासी देवन पासवान पिता विष्णुदेव पासवान को गिरफ्तार किया.
जबकि दो लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाइक भी जब्त करते हुए गोलाबाड़ी तिरसकुंड निवासी भैयाराम मुर्मू पिता स्व मुंशी मुर्मू को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा अनि विमल कुमार मंडल, सअनि परवेज अहमद, हरेंद्र कुमार अचल सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




