प्रतिनियोजन के नाम पर जिला शिक्षा कार्यालय में खेल जारी
Updated at : 05 Sep 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों के प्रतिनियोजन का खेल बदस्तूर जारी है. शिक्षक की कमी दिखाकर जिस विद्यालय में शिक्षक का समायोजन किया जाता है, उसी विद्यालय की एक शिक्षिका का प्रतिनियोजन अन्यत्र किया जाता है. यहां तक कि नियोजन इकाई भी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर शिक्षकों का समायोजन करने में […]
विज्ञापन
अररिया : जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों के प्रतिनियोजन का खेल बदस्तूर जारी है. शिक्षक की कमी दिखाकर जिस विद्यालय में शिक्षक का समायोजन किया जाता है, उसी विद्यालय की एक शिक्षिका का प्रतिनियोजन अन्यत्र किया जाता है. यहां तक कि नियोजन इकाई भी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर शिक्षकों का समायोजन करने में लगे हुए हैं.
पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई ग्राम पंचायत डेढुहा सिकटी के पंचायत सचिव ने डीइओ अररिया व बीइओ सिकटी के पत्र के आलोक में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर मध्य विद्यालय सोहागमाढ़ो के प्रखंड शिक्षक मो अनवार का समायोजन प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोला डेढुआ में किया है. यह समायोजन 26 अगस्त 19 को किया गया.
पंचायत नियोजन इकाई के सचिव, प्रखंड नियोजन इकाई में शिक्षक का समायोजन करने के लिए अधिकृत नहीं है, इसके बावजूद नियोजन इकाई का अतिक्रमण कर शिक्षक का समायोजन छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर किया है. वहीं दूसरी ओर डीपीओ स्थापना बालेश्वर प्रसाद यादव ने प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोला डेढुहा सिकटी की पंचायत शिक्षिका पुष्पा कुमारी का चिकित्सक के सलाह के आधार पर मानते हुए प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी अररिया में प्रतिनियोजन किया है. यह प्रतिनियोजन 19 अगस्त 19 की तिथि को किया गया है.
पंचायत सचिव 26 अगस्त को छात्र-शिक्षक अनुपात को सही करने के लिए शिक्षक मो अनवार का प्रावि डेढुआ में समायोजन करता है, वहीं डीपीओ स्थापना द्वारा उसी विद्यालय की शिक्षिका का प्रतिनियोजन अररिया मुख्यालय स्थित शिवपुरी में किया गया है. डीइओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. अब जानकारी मिली है तो इस मामले को वे देखेंगे. ऐसे समायोजन या प्रतिनियोजन को रद्द करने की कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




