हथियार से वार कर पत्नी को किया घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 7:50 AM

विज्ञापन

अररिया/ताराबाड़ी : तराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरवाड़ी गांव में रविवार की रात लगभग आधा दर्जन अज्ञात अपराधी लूट के मकसद से घर में घुस गये. इन अपराधियों ने घर में सामान व नकदी लूटना चाहा. मना करने पर अपराधियों ने एक अधेड़ के ऊपर हथियार से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

अररिया/ताराबाड़ी : तराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरवाड़ी गांव में रविवार की रात लगभग आधा दर्जन अज्ञात अपराधी लूट के मकसद से घर में घुस गये. इन अपराधियों ने घर में सामान व नकदी लूटना चाहा. मना करने पर अपराधियों ने एक अधेड़ के ऊपर हथियार से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

इस दौरान बचाने गये उनकी पत्नी पर मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मो वजीर व उनकी पत्नी बीबी रूबी अपने घर में सोई हुई थी. इसी दौरान लगभग आधा दर्जन अपराधी घर में घुसकर समान व पैसा लूटना चाहे.
मना करने पर मो वजीर के ऊपर हथियार से वार कर घायल कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी बीवी रूबी भी घायल हो गई. जिसे दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिजनों के अनुसार अज्ञात अपराधी कुछ नगदी लेकर भागने में सफल रहा. परिजनों के अनुसार इसकी सूचना थाना को दे दी गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन