नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Updated at : 20 Jun 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

नरपतगंज : प्रखंड मुख्यालय में हॉस्पिटल चौक स्थित फूलो देवी सेवा सदन नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गयी. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया. घटना की सूचना पर नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार […]

विज्ञापन
नरपतगंज : प्रखंड मुख्यालय में हॉस्पिटल चौक स्थित फूलो देवी सेवा सदन नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गयी. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया. घटना की सूचना पर नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे.
हालांकि मृतका के परिजन आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. हालांकि घटना के बाद से ही नर्सिंग होम से डॉक्टर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा देते हुए उन्हें शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. मृत प्रसूता मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड 10 निवासी मुनचुन मरीक की पत्नी रीना देवी थीं.
परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग: प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद से ही परिजन लगातार चिकित्सक पर लापरवाही व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों में मृतक के पति मुनचुन मरिक के अलावा प्रदीप रावत, वीरेंद्र मरिक, कंचन मरिक, सुरेंद्र मरिक, सुशील मरिक, शंभू मरिक, शोभा देवी व रामदेव मरिक आदि ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही की कारण ही रीना देवी की मौत हुई.
अगर उसकी देखभाल उचित तरीके से की जाती तो उसकी मौत नहीं होती. परिजन उचित मुआवजा व दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है.
कर्ज ले दी ऑपरेशन की राशि, डॉक्टरी लापरवाही से हुई मौत
नरपतगंज . हॉस्पिटल चौक पर स्थित फूलो देवी सेवा सदन नर्सिंग होम में हुई प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में हैं. एक तरफ पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बुरा है तो वहीं दूसरी ओर सभी इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि तीन वर्ष की बच्ची की देखभाल कैसे होगी, जबकि नवजात पुत्र के सिर से मां का साया भी उठ गया.
परिजनों ने कर्ज लेकर जमा करायी थी ऑपरेशन की राशि : मृतका के परिजनों ने बताया कि उन लोगों की रीना देवी के ऑपरेशन के लिए मांगी गयी फीस कर्ज लेकर जमा करायी थी. अब एक रीना देवी जिंदा नहीं रही जबकि दूसरी ओर परिजनों को वह राशि भी लौटानी है. इसको लेकर परिजन पसोपेश में हैं. डॉक्टर की लापरवाही ने उनके घर में अंधेरा कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन