बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 09 May 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

अररिया : पूर्ब घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर परिसद अररिया कार्यालय के सामने करीब दो सौ लोगों ने धरना दिया था. इसका नेतृत्व रंजीत पासवान व जेजेएसएस के कामायनी स्वामी ने किया था. इस मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें आरोप लगाया गया […]

विज्ञापन

अररिया : पूर्ब घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर परिसद अररिया कार्यालय के सामने करीब दो सौ लोगों ने धरना दिया था. इसका नेतृत्व रंजीत पासवान व जेजेएसएस के कामायनी स्वामी ने किया था. इस मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया. नप के गेट पर बैनर टांगकर नारेबाजी व भाषणबाजी की गयी. मांगों को ईओ द्वारा मान लेने के बाद भी उकसाया गया कि जबतक आवास योजना की राशि खाते में नहीं भेजी जायेगी, धरना जारी रहेगा.
प्राथमिकी में विधि व्यवस्था में खलल डालने, आदर्श अचार सहिंता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. नामजदों में रंजीत पासवान व कामायनी स्वामी का नाम शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन