समूह बीमा व ऋण के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर मयूर माइक्रो फाइनेंस कंपनी फरार
Updated at : 13 Mar 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज महिला कॉलेज के पास नरेश मेहता नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर संचालित मयूर नामक माइक्रो फाईनेंस कंपनी स्थानीय लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया. जानकारी अनुसार कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रखंड के शहरी व ग्रामीण महिलाओं के समूह से सोमवार को बीमा सहित 50 हजार रुपये […]
विज्ञापन
फारबिसगंज : फारबिसगंज महिला कॉलेज के पास नरेश मेहता नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर संचालित मयूर नामक माइक्रो फाईनेंस कंपनी स्थानीय लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया.
जानकारी अनुसार कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रखंड के शहरी व ग्रामीण महिलाओं के समूह से सोमवार को बीमा सहित 50 हजार रुपये ऋण मुहैया कराने के नाम पर ग्रुप की प्रत्येक महिला से 1445 रुपये की वसूली की. मंगलवार को कार्यालय के मुख्य द्वारा पर ताला जड़ा पाया गया. कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया.
जो पूरी तरह विफल रहा. मामले का खुलासा तब हुआ जब ऋण राशि लेने के लिए महिलाएं कंपनी के स्थानीय कार्यालय पहुंची. कार्यालय में ताला जड़ा देख महिलाओं के होश उड़ गये. देर शाम तक सैकड़ों महिलाएं कंपनी के गेट पर डटी रही.
लेकिन कंपनी के किसी अधिकारी को कोई अता-पता नहीं चल सका. देर शाम महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया. पीड़ित महिला व उनके परिजनों ने कंपनी कार्यालय के सामने वाली सड़क को जाम कर अपना विरोध जाहिर किया. विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझा कर शांत कराया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.
पीड़ित महिला मटियारी निवासी रानी देवी, सरस्वती देवी, सुधा देवी, मंजू देवी, वंदना देवी, डेजी देवी, सोनी देवी, गुलशन खातुन, मीरा देवी, रेहाना खातुन सहित अन्य ने बताया कि मयूर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सुरज कुमार व पंकज कुमार नामक दो अधिकारी जो खुद को सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर के निवासी बता कर गांव में 15 महिलाओं का समूह बना कर आसान किस्तों पर दो वर्षों के लिए 50 हजार का ऋण देने का भरोसा दिलाया था.
इसके एवज में उनसे 1445 रुपये वसूले. जब वह ऋण लेने के लिए महिलाएं कंपनी के कार्यालय पहुंची तो वहां से कंपनी का बोर्ड भी गायब मिला. पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की है. मामले में थानाध्यक्ष शिवशरण साहा ने कहा कि ठगी कर कंपनी के फरार होने की शिकायत सामने आयी है. मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बावजूद मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




