विधानसभा वार सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

Updated at : 12 Mar 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा वार सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

अररिया : लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. सदर एसडीओ रोजी कुमारी को अररिया विधानसभा का सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि नरपतगंज के लिए फारबिसगंज के डीसीएलआर युनुस अंसारी […]

विज्ञापन
अररिया : लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. सदर एसडीओ रोजी कुमारी को अररिया विधानसभा का सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.
जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि नरपतगंज के लिए फारबिसगंज के डीसीएलआर युनुस अंसारी को, रानीगंज के लिए अररिया के डीसीएलआर सलीम अखतर को व फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए फारबिसगंज के एसडीओ रवि प्रकाश को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि जोकीहाट के लिए अपर समाहर्ता अनिल कुमार ठाकुर व सिकटी विधानसभा के लिए डीडीसी इनामुल हक अंसारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
बताया गया कि डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार झा, जिला भूअर्जन पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल व जिला योजना पदाधिकारी विनोद कुमार को अतिरक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन