बालिका गृह मामले को ले निकाली रैली

Published at :06 Mar 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह मामले को ले निकाली रैली

अररिया : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले की सीबीआई जांच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सामने आने के बाद उनके इस्तीफा की मांग तेज हो गयी है. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला. जुलूस पार्टी कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न […]

विज्ञापन
अररिया : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले की सीबीआई जांच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सामने आने के बाद उनके इस्तीफा की मांग तेज हो गयी है. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला. जुलूस पार्टी कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर चांदनी चौक पहुंचा.
जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर आप कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश बहरदार ने कहा कि बालिका गृह कांड मामले में मुख्यमंत्री के संलिप्तता को लेकर उनसे पूछ-ताछ करने वाली है.
इससे जाहिर है कि इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाक-साफ नहीं हैं. सीबीआई बिना मतलब के उससे पूछताछ नहीं करने वाली. इसे देखते हुए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ताकि मामले की जांच प्रभावित नहीं हो.
उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर पार्टी के तीन कार्यकर्ता आठ दिनों से पटना के गदर्नीबाग में पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में विवेकानंद राम, मो हासिम, तौफिर आलम, मंजर आलम, अब्दुल वाहिद, बदरूल जमा, वसीम रजा, मो इलीयास, मो अनवर, मो मोअज्जम सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन