आधुनिक यंत्रों ने खेती में महिलाओं की भागीदारी को बनाया आसान
Updated at : 02 Mar 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह प्रदर्शनी मेला शुक्रवार से आरंभ हुआ. मेला का उद्घाटन जिले के विभिन्न हिस्सों से मेला में भाग लेने पहुंची प्रगतिशील महिला किसानों ने किया. मेला को संबोधित करते हुए महिला कृषकों ने कहा कि खेती बाड़ी से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया. […]
विज्ञापन
अररिया : जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह प्रदर्शनी मेला शुक्रवार से आरंभ हुआ. मेला का उद्घाटन जिले के विभिन्न हिस्सों से मेला में भाग लेने पहुंची प्रगतिशील महिला किसानों ने किया. मेला को संबोधित करते हुए महिला कृषकों ने कहा कि खेती बाड़ी से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि अब वक्त बदल गया है.
कृषि कार्यों में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने लगी है. आधुनिक कृषि यंत्रों ने कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को पहले से आसान बना दिया है. इसके अलावा कृषि व कृषि आधारित उद्योग में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी. मेला में भाग ले रहे कृषि अधिकारियों ने जिले में कृषि विकास को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.
तो कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत पर बेहतर उत्पादन हासिल करने की विभिन्न विधियों के प्रति किसानों को जागरूक किया. साथ ही रबी फसलों के बेहतर पैदावार और फसलों को रोग मुक्त बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी. मेला का संचालन कृषि परामर्शी कुमारी रजनी ने किया.
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, कृषि समन्वयक प्रबुद्ध भारती, अनिल कुमार, मनोज कुमार, किसान सलाहकार अशीत कुमार, फिरोज आलम, मो मिराज, सुमन पांडेय, राजेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




