मौसम का मिजाज बदला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 1:32 AM

विज्ञापन

अररिया : मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान रविवार के अपराह्न से सच के करीब नजर आने लगा. हालांकि जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल पदाधिकारियों को सतर्कता मूलक कार्रवाई का निर्देश दे रखा है. सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश होने, ओलावृष्टि होने, तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गयी है. आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादलों […]

विज्ञापन

अररिया : मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान रविवार के अपराह्न से सच के करीब नजर आने लगा. हालांकि जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल पदाधिकारियों को सतर्कता मूलक कार्रवाई का निर्देश दे रखा है. सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश होने, ओलावृष्टि होने, तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गयी है.

आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादलों को देख बे लोग कुछ ज्यादा परेशान हैं. जिनके घर शादी समारोह का आयोजन है दरवाजे पर बारातियों के स्वागत में लगाये गए सामियाना व अन्य तैयारियों में मसगूल परिजन आसमान को देखकर कहते कि हे भगवान रक्षा करना. इधर आसमान को देखकर जिला मुख्यालय आये लोग सवेरे ही अपने अपने घरों की ओर जाते नजर आ रहे थे. अमूमन देर शाम तक गुलजार रहनेवाले चौक-चौराहों पर लोगों की आवाजाही कम नजर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन