4 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
4 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अररिया : बिहार के अररिया में बीते मंगलवार की दोपहर चार वर्षीय एक बच्ची के साथ पैकटोला निवासी एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. खून से लथपथ दुष्कर्म पीड़िता बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन व स्थानीय लोग देख कर चकित हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकटोला गांव के वार्ड […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया में बीते मंगलवार की दोपहर चार वर्षीय एक बच्ची के साथ पैकटोला निवासी एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. खून से लथपथ दुष्कर्म पीड़िता बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन व स्थानीय लोग देख कर चकित हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकटोला गांव के वार्ड संख्या 16 की है. इस मामले को लेकर गुरुवार को बच्ची की मां के बयान पर महिला थाना में कांड अंकित किया गया है.

पीड़ित बच्ची के माता पिता के मुताबिक मंगलवार की दोपहर उनकी बच्ची पानी लेकर शौच के लिए घर से निकली थी. पूरा परिवार छठ व्रत करता है. उस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जाना था. इसी की तैयारी चल रही थी. इसी बीच खून से लथपथ बच्ची जब घर लौटी तो लोग देखकर चकित हो गये. पूछने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोसी सावन कुमार शर्मा पिता बतरु शर्मा ने उसके साथ यह हरकत की है. परिजन जख्मी बच्ची को लेकर ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंचे. बच्ची के पिता ने ढकिया टीओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह को घटना की जानकारी दी.

फौरी तौर पर टीओपी प्रभारी घटना स्थल पहुंचकर आरोपित युवक सावन कुमार को कब्जे में लिया और उसे महिला थाने के हवाले कर दिया. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बच्ची की मां के बयान पर कांड अंकित कर लिया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए फारबिसगंज भेज दिया गया. गिरफ्तार किये गये दुष्कर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें…पत्नी ने खाना नहीं बनाया, तो गुस्से में पुत्री को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन