तीन ट्रक पर लोड 122 मवेशियों किया जब्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2025 9:00 PM

विज्ञापन

चालक सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन

-5-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच पर राजगंज मोड़ के समीप गुरुवार की रात्रि तीन ट्रकों पर लोड 122 मवेशियों को पुलिस ने जब्त कर लिया. इस मौके से एक व्यापारी व चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां पूछताछ किया जा रहा है. जानकारी अनुसार गुप्त सूचना पर नरपतगंज पुलिस सुपौल की तरफ से आ रही तीन ट्रक को रोक कर जब तलाशी ली. पुलिस की गाड़ी देखते ही ट्रक पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में चालक सोनपुर छपरा निवासी विनोद पंडित व व्यापारी में सिवान के हसनपुर निवासी प्रदीप यादव बताया जा रहा है. ट्रक में मवेशी तस्करी के सूचना पर पुलिस गुप्त सूचना पर नरपतगंज के राजगंज स्थित सुपौल सीमा पर वाहनों की तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान तीन संदिग्ध ट्रक को रोकने पर उसे पर सवार लोग अंधेरे में भागने लगे पुलिस ने दो लोगों को खदेड़कर दबोच लिया. तीनों गाड़ी की तलाशी लेने पर 122 मवेशी पाया. जहां तीनों गाड़ी को जब्त कर थाना लाया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि तीन ट्रक में 122 मवेशी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन