जोगबनी नप में 118.60 करोड़ का बजट पास
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Mar 2026 7:09 PM
शहर के विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
जोगबनी. बुधवार को नगर परिषद जोगबनी की विशेष बैठक मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 118 करोड़ 60 लाख का बजट पारित किया गया. पारित बजट में शहरी गरीबों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल बजट का करीब 26.65 प्रतिशत राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है. बजट में मुख्य रूप से सड़क व नाला निर्माण, सामुदायिक भवन, जल जीवन हरियाली योजना, शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास, शवदाह गृह, मार्केट कॉम्प्लेक्स, पुस्तकालय व सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सबके लिए आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं के लिए भी प्रावधान रखा गया है. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, प्रधान सहायक, लेखापाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










