अररिया : अापत्तिजनक वीिडयो वायरल, तीन के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज
अररिया : लोकसभा उप चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में नगर थानाध्यक्ष ने स्वलिखित बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में आदिब रेजा उर्फ सूमी पिता नवाब राजा, आजाद नगर, सुल्तान आजमी उर्फ वली साकिन आजाद नगर व […]
अररिया : लोकसभा उप चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में नगर थानाध्यक्ष ने स्वलिखित बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में आदिब रेजा उर्फ सूमी पिता नवाब राजा, आजाद नगर, सुल्तान आजमी उर्फ वली साकिन आजाद नगर व शहजाद पिता अफरोज साकिन आजादन नगर शामिल हैं. अपने आवेदन में थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान ने कहा है कि गुरुवार को सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो वायरल होते हुए आया. वीडियो को देखने पर पाया कि कुछ अज्ञात युवक द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










