कई जिलों में अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2020 2:43 PM

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, नवादा, नालन्दा, शिवहर, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

पटना : अगले 24 घंटों में बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत जरूर मिलेगी, लेकिन बाढ़ग्रस्त जिलों के लिए एक बार फिर से मुश्किलें बढ़नेवाली हैं. मौसम विभाग की मानें तो मानसून की अक्षीय रेखा बिहार के बक्सर और झारखंड के बोकारो होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है, जिससे बंगाल के तट पर चक्रवातीय हालात बनी हुई है. इसकी वजह से बिहार के कई जिलों में 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, नवादा, नालन्दा, शिवहर, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. वैसे सारण और पटना में भी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

मालूम हो कि बारिश रुकने के कारण नदियों में ऊफान कम होने लगे थे. फिर से बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ने के साथ जलजमाव का खतरा भी बढ़ जायेगा. राज्य में अब तक सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गयी है. बिहार में अबतक सामान्य से सबसे ज्यादा बारिश बक्सर में हुई है.

वहां 9.5 मिमी की जगह 27.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है, जबकि शेखपुरा में 7.1 की जगह 17.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी है, वहीं सामान्य से सबसे कम बारिश लखीसराय, मधेपुरा और मधुबनी में हुई है, जहां सामान्य 6 मिमी की जगह 0.7 और 0.8 मिमी महज बारिश दर्ज की गयी है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन